भाजपा मंडल की बैठक में विधायक हुए शामिल
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष बिक्रम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजत की गई। जिसमे मुख्य रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास बैठक में शामिल हुए। बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अगामी 12 सितंबर को सिमरिया एवं चतरा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा सह सभा में प्रखंड के दस पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मोटर साइकिल से सिमरिया पहुंचने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा मनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सभी गांवों से मिट्टी संग्रह करने को लेकर कमिटी का गठन किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, अछेवट पाण्डेय, मंडल महामंत्री महेंद्र नायक, अश्विनी सिंह, रसिक शिरोमणि, अजय कुमार सिंह के अलावा दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

























Total Users : 900280
Total views : 2637267