Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य प्रतिनिधियों की हुई बैठक, एक जुट होकर संघर्ष का लिया निर्णय

On: September 7, 2023 8:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आम लोगों की समस्याओं के लिए पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व अन्य एकजुट होकर करेंगे संघर्ष

संवाददाता श्रीकांत राणा

पत्थलगडा(चतरा): बुधवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत दुम्बी मंडप में प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों, पूर्व प्रतिनिधियो की हुई बैठक। बैठक का संचालन जिप सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ रामा भगत ने किया। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष विकास कुमार यादव, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, अनुमंडल प्रतिनिधि बीरबल दांगी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद ठाकुर, पंसस अनिल दांगी, मीना देवी, नावाडीह पूर्व मुखिया मेघन दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी, संजय दास, ध्रुपाल प्रसाद, बेझनाथ यादव समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड कार्यालय में वैसी समस्याएं जिसका निदान नहीं हो रहा है, उस पर बारीकी से अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक महिला अनुसेवक को बिना कोई नोटिस के हटा दिया गया और उस पद पर एक नई महिला को कार्यरत की गई है। साथ ही कई ऐसी समस्याएं हैं जिसका निदान प्रखंड प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि व अन्य एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन  

Leave a Comment