Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सुरक्षित बचपन, हमारा अधिकार”: सिमरिया और गिद्धौर के स्कूलों में निकली जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया बाल विवाह-बाल श्रम के खिलाफ संदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर दुंदवा, केवटा और सलगा के विद्यालयों में कार्यक्रम; अधिकार मित्रों और पीएलवी ने बताया बच्चों का शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का हक

सिमरिया/गिद्धौर (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर सिमरिया और गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ जागरूक किया।

सिमरिया प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय, दुंदवा और केवटा में “सुरक्षित बचपन हमारा अधिकार” विषय पर कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को बाल अधिकारों के प्रति सजग किया।

अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, सीता देवी और अंजली देवी ने बच्चों को सुरक्षित बचपन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है और बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह व बाल शोषण जैसी कुरीतियों से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सलगा में बचपन बचाओ अभियान के तहत प्रभात फेरी जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पीएलवी पवन कुमार, सुरेश प्रसाद राणा, कुमारी शारदा भारती और तापेश्वर यादव ने किया।

रैली में छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और “बचपन बचाओ, भविष्य बनाओ” का संदेश दिया। छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक किया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी, शिक्षक विजय शंकर दांगी, आशीष कुमार पाण्डेय, विवेकानंद तिवारी, दीपेश्वर यादव समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment