Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजन कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

On: September 6, 2023 7:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजन कर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
 
टंडवा (चतरा)। मंगलवार को टंडवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुवे केक काटे व कई उपहार भी भेंट किए। वहीं कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन ने वृंदा में समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त व कार्यरत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जहां कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय ने किया। बताया गया कि शिक्षकों का सम्मान वर्ष 1962 से देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन से शुरुआत हुई है। देश के प्रथम उप राष्ट्रपति का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। वे प्रख्यात शिक्षाविद् व दार्शनिक थे जिससे भारत सरकार ने 1954 में भारत रत्न देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि यह अवसर जहां शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति समर्पण व निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए संकल्पित कराता है। वहीं विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति श्रद्धा व समर्पण का भाव प्रस्फुटित करता है। मौके पर सेवानिवृत शिक्षक अकल राम, नीना ज्ञासेन, कृष्णा साहु, साकेत पांडेय, रंजीत विश्वकर्मा, विकास पाण्डेय,महेश प्रसाद, उदय पांडेय, समेत दर्जनों शिक्षक व अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

2 मिनट 24 सेकंड में हनुमान चालीसा, 5 साल के शिवाय ने रचा रिकॉर्ड

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

Leave a Comment