Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3.12 करोड़ की लागत से किया जा रहा है घटेरी पुल का निर्माण

On: September 6, 2023 7:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3.12 करोड़ की लागत से किया जा रहा है घटेरी पुल का निर्माण
 
 
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के मझगावां पंचायत अंतर्गत घटेरी नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को सिमरिया विधायक ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। जबकि विधायक को ग्रामीणों ने संपूर्ण घटेरी गांव का भ्रमण कराते हुए जगह-जगह पर पुष्प वर्षा किया। इसके पश्चात पूजा अर्चना के बाद विधिवत पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक ने कहा कि घटेरी सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों की मांग और पंचायत की मुखिया के अथक प्रयास आज पूरी हो रही है। ग्रामीण लंबे अरसे से नदी पर पुल निर्माण की मांग करते आ रहे थे। बताया गया कि घटेरी नदी पर पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा 3.12 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य सद्भावना इंटरप्राइजेज के द्वारा किया जाएगा।ग्रामीणों को निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखने का भी आह्वान किया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मझगांवां मुखिया सरिता देवी, उप प्रमुख प्रीतम यादव, समाज सेवी बसंत सिंह, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, बालेसर यादव, बिंदेश्वरी यादव आदि शामिल थे। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment