अवैध बालू लोड ट्रेक्टर जब्त
पत्थलगड़ा(चतरा)ः उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशानुसार अवैध बालू का उठाव करने वालों पर अंचल व पुलिस ने पत्थलगड़ा अंचल में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पत्थलगड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने गस्ती के दौरान नावाडीह दुर्गा मंडप चौक से एक अवैध बालू लदा ट्रेक्टर जब्त कर लिया। ट्रेक्टर को बीडीओ सह सीओ मोनी कुमारी की उपस्थिति में थाना ला कर ट्रेक्टर व मालिक पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हेसालंग नदी से एक ट्रेक्टर बालू उठाव कर नावाडीह की ओर जा रहा था, जो पुलिस बल को देखकर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। इसके बाद अंचलाधिकारी के निर्देश पर करवाई की गई। आगे कहा की रोक लगाने के बावजूद बालू तस्करों द्वारा लगातार बालू ढुलाई की जा रही है। वहीं नावाडीह क्षेत्र के ट्रेक्टर मालिक का कहना है कि बालू मंदिर में जा रहा था।























Total Users : 831370
Total views : 2540913