Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क हादसे में मारे गए दो युवकों के परिजनों से मिले थाना प्रभारी, दी सांत्वना और आर्थिक सहायता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी दिखी पुलिस, मुआवजे की कागजी प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आश्वासन

पत्थलगड़ा (चतरा, झारखंड)। चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहर और गोपीपुर के सड़क दुर्घटना में मृत दो युवकों के परिजनों की मदद के लिए पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई है। पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार खुद बेलहर गांव स्थित मृतक सिकेंद्र रविदास और गोपीपुर स्थित मृतक सुरेश भुइयां के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी दी।

“पुलिस पूरी तरह परिजनों के साथ”

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मृतकों के परिजनों के साथ है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि जल्द से जल्द दिलाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। थाना प्रभारी ने इस दुख की घड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों से भी परिजनों की यथासंभव सहायता करने की अपील की।

28 सितंबर को हुआ था हादसा

ज्ञात हो कि 28 सितंबर को बेलहर निवासी सिकेंद्र रविदास और गोपीपुर निवासी सुरेश भुइयां की मौत जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के भेलवरा गांव के पास पत्थलगड़ा-चतरा मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत इलाज के दौरान हो गई थी।

खबर आप तक पहुंचाने का हमारा वादा – सच, सटीक और सबसे पहले।
न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment