Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आशा लकड़ा से मिले जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी, शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आशा लकड़ा से मिले जय श्रीराम समिति के पदाधिकारी, शपथ ग्रहण समारोह का दिया न्योता

लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के पदाधिकारियों ने जनजाति आयोग की केंद्रीय सदस्य श्रीमती आशा लकड़ा से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान समिति के आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी आशा लकड़ा को दी। उन्होंने समिति के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू समेत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आशा लकड़ा ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के रूप में जय श्रीराम समिति मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहना सामाजिक सेवा की भावना को दर्शाता है।

मौके पर जिला संरक्षक लक्ष्मी भगत, जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा, जिला महामंत्री चंदन साहू, जिला कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, दिग्गज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment