Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन*

लोहरदगा: जिले के प्रखंड कैरो ग्राम पंचायत सढ़ाबे के ग्राम ऐड़ादोन में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को *स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026* अंतर्गत “स्वच्छ उत्सव (Swachh Utsav)” के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में किया गया जिसमें ऐड़ादोन के ग्राम प्रधान श्री सूरज उराँव, पंचायत सढ़ाबे की मुखिया श्रीमती सुमित्रा देवी, कारगिल शहीद स्व. विश्राम टाना भगत के अग्रज श्री विश्वनाथ टाना भगत, ऐड़ादोन जलछाजन समिति के अध्यक्ष श्री मंगलेश्वर उराँव, जिला कृषि कार्यालय लोहरदगा के प्रतिनिधि श्री चंदन पाठक, जिला तकनीकी विशेषज्ञ WCDC लोहरदगा प्रिंस कुमार, ग्रामीणों, महिला समूहों, लाभुकों, परियोजना क्षेत्र से संबंधित समितियों के सदस्यों,WDT सदस्यों एवं शिक्षक सहित स्कूली बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ग्राम सभा में सर्वप्रथम ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई जिसके तहत् सफ़ाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा घर, गली, टोला मोहल्ला, नाली एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ़ सुथरा रखने का आह्वान किया गया। उपस्थित ग्रामीणों से खुले में कचरा नहीं फेंकने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। देश के भविष्य स्कूली बच्चों को विशेष रूप से सफ़ाई के महत्व पर जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों को जल के समुचित उपयोग, भू-जल स्तर में सुधार तथा जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग एवं संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

विशेष ग्राम सभा में WDC-PMKSY 2.0 अंतर्गत People’s Plan Campaign के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों की आवश्यकताओं एवं स्थानीय संसाधनों के आधार पर भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों की पहचान एवं प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त परियोजना क्षेत्र में जलछाजन परियोजना अंतर्गत अब तक क्रियान्वित विभिन्न कार्यों, उनसे प्राप्त उपलब्धियों, उनके सकारात्मक प्रभाव तथा किए गए सुधारात्मक प्रयासों की विस्तृत जानकारी ग्राम सभा में प्रस्तुत की गई। बताया गया कि परियोजना के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुखिया सुमित्रा देवी और विश्वनाथ टाना भगत द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि अपने गाँव को प्लास्टिक मुक्त रखने, खुले में शौच से बचने एवं अपने साथ साथ अपनी भावी पीढ़ी को सफ़ाई का महत्व समझाने और इसे आदत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच *साफ़ सुथरा घर और परिवेश विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता* आयोजित की गई जिसमें 15 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

सफ़ाई मित्र के रूप में ग्राम ऐड़ादोन के प्रमोद उराँव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों को जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। अपने घर और आस पास सफ़ाई रखने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment