Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा, झरने में डूबने से दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घूमने निकले थे दोनों युवक, देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश; एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

लोहरदगा। जिले के किस्को और जोबांग थाना क्षेत्र की सीमा पर देवदरिया पंचायत के मसुरियाखाड़ पुलिस पिकेट के पूर्वी हिस्से में स्थित स्मॉल फॉल में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी अगले दिन पुलिस और परिजनों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा निवासी 24 वर्षीय लाल रितेश नाथ शाहदेव, पिता अजय नाथ शाहदेव, और चतरा जिले के सिमरिया निवासी राजा सिंह, पिता सनूज कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई बताए गए हैं।

देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश

बताया गया कि दोनों युवक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद मिला। तलाश के दौरान सड़क किनारे दोनों की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसके बाद परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में दोनों की खोज शुरू की।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

सूचना मिलने पर किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, किस्को थाना प्रभारी वारिस हुसैन और जोबांग थाना प्रभारी विष्णु रजक पुलिस बल के साथ स्मॉल फॉल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें लाल रितेश नाथ शाहदेव का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, राजा सिंह की तलाश अभी जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हुरनाली गांव में मेगालिथिक साइट का पुरातात्त्विक निरीक्षण, प्राचीन इतिहास के खुलेंगे नए आयाम

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

Leave a Comment