कुडू में मुआवजा भुगतान के लिए 6 अक्टूबर को लगेगा शिविर, कड़ाक चौक यात्री शेड में होगा आयोजन, प्रभावित रैयतों से जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील
लोहरदगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143A के कुडू से घाघरा पथ के 44 किलोमीटर लंबाई वाले चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण परियोजना के लिए भू-अर्जन कार्य जारी है। परियोजना से प्रभावित रैयतों के लंबित मुआवजा मामलों के निष्पादन के लिए प्रशासन की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
6 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से कुडू प्रखंड के ग्राम कड़ाक स्थित कड़ाक चौक यात्री शेड में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में प्रभावित रैयतों से मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे।
रैयतों को खतियान की छायाप्रति, अद्यतन ऑनलाइन लगान रसीद, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, शपथ-पत्र, इंडेमिनिटी बॉन्ड पेपर, सत्यापित वंशावली, भूमि संबंधी शपथ-पत्र, वंशावली संबंधी शपथ-पत्र तथा दो रंगीन फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया है।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित मौजा के सभी प्रभावित रैयतों से अपील की है कि वे शिविर में समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा करें, ताकि लंबित मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।














Total Users : 1231101
Total views : 3082607