जय श्रीराम समिति ने चांपी पंचायत कमेटी का किया पुनर्गठन, शंकर प्रजापति बने अध्यक्ष
लोहरदगा। जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की बैठक गुरुवार को कुडू प्रखंड के चांपी गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी पंचायत कमेटी को भंग करते हुए नई पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इसमें शंकर प्रजापति को पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष तथा दुर्गा प्रजापति को महामंत्री बनाया गया। वहीं, सोनू महतो, विकास सिंह एवं सौरभ सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पिंकू प्रजापति, पंकज महतो एवं प्रीतम सोनी को संगठन मंत्री बनाया गया। रिशु अग्रवाल उर्फ सोना लाल को मीडिया प्रभारी तथा उत्तम सोनी को मठ-मंदिर प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समिति की रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के बिना संगठन की कल्पना अधूरी है। प्रत्येक सदस्य का सम्मान करना और सभी को साथ लेकर चलना समिति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चांपी पंचायत में कमेटी के पुनर्गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समिति की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।
बैठक में जिला संरक्षक अजय सोनी, लक्ष्मी भगत, भूषण प्रसाद, यदुनंदन तिवारी, संगठन मंत्री लखन राम, मीडिया प्रभारी नंदलाल तिवारी, स्वास्थ्य प्रभारी उपेंद्र कुशवाहा, लाल गोरी शंकर, संजीत महतो, आनंद सिंह, आशीष वर्मा, उमेश राम, सूरज राम, सोनू कुमार, नीरज कुमार, पंकज महतो, अनुज सिंह सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।


















Total Users : 1230610
Total views : 3081953