Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हादसे में घायल बाइक सवार सिकंदर की इलाज के दौरान मौत, दुसरे की स्थिति गंभीर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भेलवरा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पत्थलगड़ा (चतरा), संवाददाता। चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के भेलवरा गांव के पास पत्थलगड़ा-चतरा मुख्य पथ पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

चतरा से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

घायलों की पहचान पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के बेलहर गांव निवासी सिकंदर रविदास व गोपीपुर निवासी सुरेश भुइयां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से चतरा से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भेलवरा के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी।

पुलिस ने बिना समय गंवाए किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही सीओ उदल राम व पत्थलगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर विकाश कुमार व जेएसआई घनश्याम सिंह ने बिना समय गंवाए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और गंभीर अवस्था में अपने पुलिस वाहन पर उठाकर बेहतर इलाज के लिए चतरा ले गए।

इलाज के दौरान सिकंदर रविदास की मौत, गांव में शोक

इलाज के क्रम में सिकंदर रविदास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

न्यूज स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment