Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने पैसे व सुविधाओं का प्रलोभन देने का लगाया आरोप, विरोध के दौरान मारपीट व धमकी का भी दावा

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में कथित धर्मांतरण को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के डाटम गढ़पर गांव में इसी तरह का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आरोपों के कारण गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पैसे, इलाज, बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए समझाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कुछ बाहरी महिलाओं के पहुंचने और स्थानीय महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए समझाने की जानकारी मिलने के बाद वे सुषमा देवी के घर पहुंचे।

ग्रामीणों का दावा है कि वहां एक से दो दर्जन महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि बिहार से आई महिलाओं की मौजूदगी में स्थानीय महिलाओं को एक धर्म विशेष अपनाने के लिए समझाया जा रहा था। इसके बदले पैसे और अन्य सुविधाएं देने की बात कहे जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया।

विरोध के दौरान मारपीट का आरोप

इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की। कुछ लोगों को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार को दी। सूचना मिलते ही एएसआई रंजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस द्वारा मौके से एक धार्मिक पुस्तक जब्त किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मामले में थाना में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। कथित धर्मांतरण से जुड़े ग्रामीणों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और लिखित शिकायत मिलने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर गुमला में किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित, 24 उत्कृष्ट महिला किसान सम्मानित*

*गुमला में टमाटर की खेती को मिलेगी नई ताकत: उद्यान विभाग और प्रदान के बीच एमओयू* *पायलट प्रोजेक्ट के तहत घाघरा और बसिया के 100 किसान परिवारों में होगी ग्राफ्टेड टमाटर की खेती*

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न: सड़क, डोभा, कुआं और पौधरोपण की योजनाओं के दस्तावेजों की जांच

केवला चैंपियन लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर केवला का कब्जा, उमाशंकर अकेला ने विजेता टीम को किया सम्मानित

देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल

पुलिस का नशा-विरोधी जागरूकता अभियान, अफीम की खेती पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Comment