Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उड़ीसा में काम करने गए पत्थलगड़ा के युवक की अचानक मौत, गांव में मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों ने की शव जल्द लाने व सरकारी सहायता की मांग

पत्थलगड़ा (चतरा)। घर की आर्थिक स्थिति और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए रोजगार की तलाश में उड़ीसा गए चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह निवासी 30 वर्षीय मनोज प्रसाद की अचानक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि मनोज प्रसाद, पिता नारायण प्रसाद, नावाडीह निवासी, परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से उड़ीसा काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी अचानक मृत्यु हो गई। मनोज की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में डूब गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के शव को जल्द से जल्द घर पहुंचाने तथा शोकाकुल परिवार को आवश्यक सहयोग एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। इस घटना से नावाडीह गांव में मातम का माहौल है और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment