Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

करमा पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

करम डाल विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बरामद किया शव

हजारीबाग (झारखंड), न्यूज स्केल संवाददाता : झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब करम डाल विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय सिकंदर भुइयां के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विसर्जन के दौरान गहरे पानी में समाए सिकंदर

जानकारी के अनुसार, सिकंदर भुइयां करम डाल का विसर्जन करने गांव के स्थानीय तालाब में गए थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद तीन-चार बच्चों ने उन्हें पानी में डूबते देखा और शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल तालाब की ओर पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए अपने स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

ग्रामीणों ने तालाब में अलग-अलग स्थानों पर सिकंदर भुइयां की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगातार खोजबीन और कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव पानी से बाहर निकाला जा सका।

शव बाहर निकलते ही गांव में मातम पसर गया। करमा पर्व की खुशियां अचानक चीख-पुकार और शोक में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment