सावन मास के अंतिम सोमवारी पर माता भद्रकाली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
इटखोरी(चतरा)ः जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित माता भद्रकाली मंदिर में सावन मास के अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु सुबह ही पहुंचकर महाने नदी में स्नान कर बारी बारी से माता भद्रकाली की पूजा अर्चना करने के साथ परिसर स्थित सहस्र शिलिंग पर जलाभिषेक करने लगे थे। करनी गांव समेत कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ मंदिर पहुंचकर सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह से शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ दिनभर मंदिर परिसर में बनी रही। वहीं प्रबंधन समिति सदस्य विधि व्यवस्था में लगे रहें। किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी दिखी।





















Total Users : 911497
Total views : 2653238