Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में अग्रवाल महिला समिति ने मनाया सावन मिलन समारोह

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा में अग्रवाल महिला समिति ने मनाया सावन मिलन समारोह

लोहरदगा। सावन महीने के पावन अवसर पर अग्रसेन भवन में अग्रवाल महिला समिति की ओर से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं और सावन के गीतों पर जमकर थिरकती नजर आईं।

इस मौके पर दो नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के रूप में सजकर पहुंचे। उनके मनमोहक रूप ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। दोनों बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

शब्द के आधार पर महिलाओं ने बारी-बारी से अपने गीत प्रस्तुत किए और कार्यक्रम में समां बांध दिया। गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों से पूरा अग्रसेन भवन सावन की उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और समारोह का भरपूर आनंद लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment