Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

37 वां क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चमके लोहरदगा के लाल.

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर उपविजेता ……..

 

औरंगाबाद (बिहार) में 1 से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित 37वीं क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के किशोर वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल तक पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के वंदना सभागार में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शारीरिक खेल आचार्य जोधन सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफलता अर्जित की। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से ही उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त होती हैं।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment