“सुदृढ़ अभिभावक–विद्यालय समन्वय से सशक्त होगा विद्यार्थी का भविष्य”
नवीन नामांकन प्राप्त कक्षा षष्ठ के अभिभावकों की गोष्ठी संपन्न
शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में नवीन नामांकन प्राप्त कक्षा षष्ठ के भैया-बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अक्षरा पालीवाल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा चंदन-वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात् रानी प्रिया ने उपस्थित अभिभावकों का परिचय कराया। मंजू देवी ने गोष्ठी की भूमिका एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय और अभिभावकों के समन्वय की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, संस्कार, नियमित अध्ययन तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय और परिवार के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
अंत में विजय कुमार कर्ण ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।























Total Users : 1123826
Total views : 2943740