Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रावणी मेला 2026: खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार किलो एक्सपायर्ड आटा और 800 किलो बेसन जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त के निर्देश पर भोजनालयों और थोक दुकानों में औचक छापेमारी; भोजनालय में गंदगी पर नोटिस जारी, 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा शुरू

न्यूज स्केल लाइव

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर गठित संयुक्त खाद्य सुरक्षा दल ने शुक्रवार को मंदिर मोड़ स्थित भोजनालयों, ठेला-खोमचा, डिस्ट्रीब्यूटर और थोक दुकानों में औचक निरीक्षण किया।

10 हजार किलो एक्सपायर्ड आटा और 800 किलो बेसन बरामद

जांच अभियान के दौरान सिद्धि विनायक ट्रेडिंग में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। टीम ने वहां से लगभग 360 बैग (करीब 10 हजार किलोग्राम) फॉर्चून ब्रांड का एक्सपायर्ड आटा और लगभग 80 बैग (करीब 800 किलोग्राम) इमामी ब्रांड का एक्सपायर्ड बेसन बरामद किया। खाद्य सुरक्षा दल ने पूरे स्टॉक को ताजा उत्पादों से अलग कर अगले आदेश तक सील/सुरक्षित रखवा दिया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भोजनालयों में गंदगी पर कार्रवाई, पनीर की गुणवत्ता पाई गई सही

निरीक्षण के दौरान ‘देसी जायका’ भोजनालय के रसोईघर में भारी गंदगी पाई गई, जिस पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, विभिन्न भोजनालयों में इस्तेमाल किए जा रहे पनीर की जांच की गई, जो मानकों के अनुरूप सही पाया गया। इसके अलावा ‘इंडियन स्पाइस मटन हाउस’ से जुड़ी एक ऑनलाइन उपभोक्ता शिकायत के आधार पर भी विस्तृत जांच की गई।

24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी (8448739474)

खाद्य सुरक्षा दल ने सभी दुकानदारों और भोजनालय संचालकों को परिसर में नियमित सफाई रखने तथा स्वच्छता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपभोक्ताओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा कार्यालय ने 24 घंटे काम करने वाला शिकायत हेल्पलाइन नंबर (8448739474) जारी किया है, जिस पर खाद्य पदार्थों में मिलावट या अनियमिता की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment