Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मौसीबाड़ी में प्रतिदिन हो रहा भगवान जगन्नाथ का भंडारा, प्रसाद खाने उमड़ रहे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मौसीबाड़ी में प्रतिदिन हो रहा भगवान जगन्नाथ का भंडारा, प्रसाद खाने उमड़ रहे श्रद्धालु

 

बारिश के बावजूद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में पहुचे श्रद्धालु

 

लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के अग्रसेन पथ स्थित श्री भोले नाथ कुटिया महादेव मंदिर (बुच्चा तालाब) प्रांगण मौसीबाड़ी में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी की भव्य पूजा-अर्चना के साथ प्रतिदिन भंडारे का आयोजन हो रहा है। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। भक्तों की आस्था इस कदर उमड़ी हुई है कि हर दिन दोपहर और शाम को भोग के बाद प्रसाद पाने के लिए लोग कतारबद्ध होकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को भगवान को कटहल के कोआ, चावल-दाल, पूड़ी, सब्जी, बूंदिया और पापड़ सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोग के पश्चात पत्तल में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। श्रद्धालु पत्तल में प्रसाद ग्रहण कर डस्टबिन में पत्तल डाल पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी दिखा रहे थे। आयोजन स्थल पर पुजारी देवनारायण पांडेय, प्रमोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय मित्तल, सुषमा देवी, राहुल कुमार, बबलू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल समेत कई अन्य श्रद्धालु व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को बल्कि सामूहिक सहयोग और समर्पण की भावना को भी प्रकट करता है। मौसीबाड़ी का यह आयोजन आने वाले दिनों में और भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता रहेगा। श्री कुटिया मंदिर एंव मौसीबाड़ी व्यवस्था समिति के लोगों ने बताया कि घूरती रथ यात्रा तक ऐसे ही भंडारा हर दिन होते रहेगा। हर दिन दोपहर और शाम में भण्डारा का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार व सामर्थ्य अनुसार इसमें आर्थिक और शारीरिक सहयोग दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment