Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा में बारिश का कहर: मध्यरात्रि घर पर गिरा विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा में बारिश का कहर: मध्यरात्रि घर पर गिरा विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा

​भंडरा (लोहरदगा): क्षेत्र में रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण बीती रात चट्टी गांव में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अत्यधिक बारिश की वजह से गांव के प्रधान महावीर उरांव के मकान पर बीती मध्यरात्रि एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। गनीमत यह रही कि हादसा उस कमरे में नहीं हुआ जहां लोग सो रहे थे। सभी सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और पूरा परिवार बाल-बाल बच गया।

​बता दें कि रविवार शाम करीब दो घंटे तक चट्टी व आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई थी। बारिश के कारण मिट्टी नम होने से पेड़ अचानक उखड़कर मकान पर आ गिरा। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment