न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीडीओ संजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित बीएलओ को घर घर जा कर मतदाताओं का सही नाम, मृत मतदाताओं का सर्वे करने दो दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने फार्म 6, 7 व 8 भरने पर बीएलओ को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बीएलओ एप की भी जानाकरी दी गई। प्रशिक्षण में पंचायती राज पदाधिकारी दिगम्बर पांडेय, बीएलओ सुनैना देवी, उषा देवी सहित कई बीएलओ उपस्थित थे।
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

By newsscale
On: August 14, 2023 8:19 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 912195
Total views : 2654192