Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में पीजी की पढ़ाई बंद होना आदिवासी एवं वंचित समाज के छात्रों के भविष्य पर सीधा हमला : रामाधार पाठक*

On: June 9, 2026 6:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा।—छात्र विकास परिषद के संयोजक एवं युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने बलदेव साहू महाविद्यालय, लोहरदगा में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई बंद किए जाने पर गहरी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय लोहरदगा जैसे सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े जिले के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

 

उन्होंने कहा कि लोहरदगा एक दबा-कुचला एवं पिछड़ा जिला है, जहाँ आज भी कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यह आदिम जनजातीय बहुल क्षेत्र है, जहाँ बड़ी संख्या में गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और वंचित परिवार निवास करते हैं। ऐसे परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एकमात्र सुलभ माध्यम स्थानीय महाविद्यालय हैं। पीजी की पढ़ाई बंद होने से इन विद्यार्थियों के सामने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने या आर्थिक बोझ उठाकर दूसरे शहरों में जाने की विवशता उत्पन्न होगी, जो अधिकांश परिवारों के लिए संभव नहीं है।

 

रामाधार पाठक ने कहा कि एक ओर सरकार उच्च शिक्षा के विस्तार और समावेशी विकास की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों से उच्च शिक्षा के अवसर समाप्त किए जा रहे हैं। यह सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांतों के विपरीत है। किसी भी विकसित समाज की पहचान उसके शिक्षा संस्थानों से होती है, न कि उन्हें सीमित करने से।

 

उन्होंने कहा कि लोहरदगा के विद्यार्थियों की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए बलदेव साहू महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई बंद करना शिक्षा के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला निर्णय है। यदि उच्च शिक्षा को जिले से बाहर धकेला जाएगा, तो इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव गरीब, आदिवासी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों पर पड़ेगा।

 

छात्र विकास परिषद के संयोजक रामाधार पाठक ने मांग की कि बलदेव साहू महाविद्यालय में पूर्ववत स्नातकोत्तर कक्षाओं का संचालन तत्काल बहाल किया जाए तथा जिले में उच्च शिक्षा के संसाधनों को और सशक्त बनाया जाए।

 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्र विकास परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर इस गंभीर विषय पर ज्ञापन सौंपेगा और लोहरदगा सहित आदिम जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों के हित में उच्च शिक्षा की व्यवस्था बहाल करने तथा बलदेव साहू महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई पुनः प्रारंभ कराने हेतु हस्तक्षेप का आग्रह करेगा।

 

रामाधार पाठक ने कहा,

 

> **”लोहरदगा के छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करना केवल एक शैक्षणिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक असमानता को और गहरा करने वाला कदम है। आदिम जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा ही विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। छात्र विकास परिषद शिक्षा के इस अधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करेगी और छात्रों की आवाज़ को सड़क से लेकर राजभवन तक बुलंद करेगी।”**

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*नगर परिषद गुमला में लगी हुई है मिर्ची प्रशासक झुकेगा नहीं भ्रष्टाचार का आरोप लेकर उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का हल्लाबोल पर प्रशासन चुप हकीकत क्या जनता को इंतजार*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: उपायुक्त और एसपी ने किया माल्यार्पण

बालू माफिया का नंगा नाच: हजारीबाग तक हो रही अवैध तस्करी, मूकदर्शक बना प्रशासन; कम मजदूरी पर नाबालिगों से कराया जा रहा काम

दर्दनाक हादसा: पूर्व मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र की घर की छत से गिरकर मौत; असमय मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

पंचायत में आमसभा: ग्रामीणों को दी गई ‘हिट एंड रन’ मामलों और कानूनी सहायता की जानकारी

​आवास प्लस 2.0: प्राथमिकता सूची निर्माण हेतु लोहरदगा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

लोहरदगा में 10 दिवसीय ‘आम महोत्सव’ का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति और विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

साइबर अपराधियों का दुस्साहस: मीटिंग के दौरान डीडीसी का व्हाट्सएप हैक, कई सीनियर अफसरों से मांगी रंगदारी

प्रशासन का महा-बुलडोजर एक्शन: शहीद चौक पर 20 एकड़ सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा; ढहाए गए घर और दुकानें

ट्रांसपोर्टिंग सड़क के समर्थन में ग्रामीणों का महाजुटान, झामुमो जिलाध्यक्ष ने दलालों को दी चेतावनी

Leave a Comment