*पलाश दीदी कैफे परिसर, लोहरदगा में आम महोत्सव सह बिक्री कार्यक्रम का उपायुक्त ने शुभारंभ*
———————–
*उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर आम उत्पादकों का उत्साह बढ़ाया*
——————–
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा आज पलाश दीदी कैफे परिसर लोहरदगा में 10 दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर किसानों एवं उत्पादक समूहों द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों को बेहतर गुणवत्ता के फल उत्पादन, आधुनिक बागवानी तकनीकों के उपयोग तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। आम महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना तथा उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किए जा रहे मार्केट लिंकेज प्रयासों से किसानों को अपने उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त हो रही है तथा जिले के आम अन्य जिलों के बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि इस आम बाजार में स्टाल मे रखे हुए आम को पकाने में किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं हुआ है, जो मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। साथ ही साथ आम उत्पादन के लिए समय-समय पर पौध संरक्षण एवं बागवानी संबंधी आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि लाभुकों, बागवानी सखियों एवं मनरेगा कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वैज्ञानिक पद्धति से बागवानी को बढ़ावा मिले और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
मेले में जिले के सभी *07 प्रखंडों के* किसानों तथा जेएसएलपीएस से जुड़े *06 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ)* ने भाग लिया।
बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मेले में पहुंचकर किसानों से सीधे आम की खरीदारी की।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, सांसद महोदय के निजी सचिव आलोक साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) संजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






















Total Users : 1008799
Total views : 2784422