Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति और विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश

On: June 9, 2026 6:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*विद्यालय/संस्थान स्तर पर छात्रवृत्ति के लंबित प्रविष्टि का कार्य पूर्ण कराएं*

……………………

*आधार लिंक कराने के लिए कैम्प आयोजित करें*

………………………

*कल्याण विभाग की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश*

================

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई।

बैठक में उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025-26 अंतर्गत आइएनओ स्तर पर छात्र-छात्राओं की लंबित प्रविष्टि का कार्य पूर्ण कराने का का निदेश दिया। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में जिन छात्र-छात्राओं का आधार लिंक नहीं होने की वजह से वेरीफिकेशन का काम नहीं हो पा रहा है उनके लिए विद्यालयों में शिविर लगा कर आधार वेरीफिकेशन का कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 व 2025-26 अंतर्गत लंबित आवेदन संस्थान स्तर व जिला कल्याण पदाधिकारी स्तर पर भी स्वीकृत कर जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के एमआइएस प्रविष्टि की भी समीक्षा की गयी।

प्री-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी सभी संबंधित संस्थानों/विद्यालयों को दिये जाने का निदेश दिया गया।

संविधान की धारा 275 (1) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएसी द्वारा अनुमोदित योजनाओं का वित्तीय एवं भौतिक प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी। इसमें अनुसूचित जनजाति मध्य विद्यालय पेशरार, अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय तुईमुपाट, आश्रम विद्यालय परहेपाट में संचालित योजनाएं एक माह में पूर्ण करने का निदेश संबंधित एजेंसी को दिया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खरकी किस्को में पहुंच पथ का निर्माण कार्य 10 दिनों में पूर्ण करने का निदेश संबंधित एजेंसी को दिया गया।

पीएमजेवीके अंतर्गत चयनित योजनाओं में संबंधित विद्यालय प्रबंधन समितियों को कार्य प्रारंभ कराने का निदेश दिया गया। अरेया किस्को में मल्टी विलेज स्कीम में संबंधित समितियों को प्रशिक्षण उपरांत लाभुकों से निर्धारित शुल्क प्राप्त कराये जाने का निदेश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में प्राप्त आवेदनों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष उपस्थापित किये जाने का निदेश दिया गया।

पीएमजनमन अंतर्गत किस्को, पेशरार एवं सेन्हा में एमपीसी निर्माण की समीक्षा की गई और अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित तीन आवासीय विद्यालयों में 50 बेडेड छात्रावास निर्माण के भौतिक प्रगति की जांच कर प्रतिवेदन उपस्थापित करने का निदेश कार्यकारी एजेंसी को दिया गया।

 

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना अंर्तगत चयनित गांवों में योजनाओं का दोहरीकरण ना हो इसके लिए संबंधित एजेंसी को आवश्यक निदेश दिए गए।

आज की बैठक में साइकिल वितरण योजना, सरना/मसना स्थल घेराबंदी, घुमकुड़िया हाउस निर्माण आदि योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

 

आज की बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, संबंधित तकनीकी विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में 10 दिवसीय ‘आम महोत्सव’ का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

साइबर अपराधियों का दुस्साहस: मीटिंग के दौरान डीडीसी का व्हाट्सएप हैक, कई सीनियर अफसरों से मांगी रंगदारी

प्रशासन का महा-बुलडोजर एक्शन: शहीद चौक पर 20 एकड़ सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा; ढहाए गए घर और दुकानें

ट्रांसपोर्टिंग सड़क के समर्थन में ग्रामीणों का महाजुटान, झामुमो जिलाध्यक्ष ने दलालों को दी चेतावनी

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: लक्ष्मी डिजिटल एक्स-रे का हुआ भव्य उद्घाटन, अब एक्स-रे के लिए नहीं जाना पड़ेगा चतरा-हजारीबाग

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का नया ठिकाना:  इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ; थाना प्रभारी और जिप सदस्य प्रतिनिधि ने काटा फीता

अवैध बालू माफिया पर बड़ी चोट: सीओ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, केस दर्ज

चोरों का तांडव: राशन दुकान और घर का ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, नगदी व जरूरी दस्तावेज

ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में उतरा करंट, दो बैलों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट

रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ पेट्रोल पंप का सफाईकर्मी: 11 दिनों बाद भी नहीं मिला बिहारी का सुराग, थाने में गुमशुदगी दर्ज

घरेलू रसोई गैस पर महंगाई की एक और मार: केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के सब्सिडी वाले सिलिंडरों का कोटा घटाया, अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सिलिंडर

Leave a Comment