Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

On: June 9, 2026 5:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश*

……..

*परीक्षा परिणाम सुधार पर विशेष फोकस*

————

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में सर्वप्रथम राज्यभर में अप्रैल माह 2026 में लोहरदगा जिला की स्थिति की समीक्षा की गई और लगातार बेहतर की ओर प्रयासरत रहने का निदेश दिया गया।

 

*10वीं व 12वीं के परीक्षाफल में सुधार के निर्देश*

 

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं बोर्ड और 12वीं इंटरमीडिएट (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) की परीक्षा में लोहरदगा जिला के प्रदर्शन की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी और प्रदर्शन में लगातार सुधार कर बेहतर करने के निर्देश दिए गए। इंटरमीडिएट साइंस विषय के परीक्षाफल पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिस विषय में छात्रों का प्रदर्शन कमतर हुआ है उसके लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।

 

*उपस्थिति मार्क नहीं करने विद्यालयों पर कार्रवाई का निदेश*

 

उपायुक्त ने कहा कि जिन विद्यालयों में गत फरवरी से अप्रैल माह तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही है या विद्यालय ने उनकी उपस्थिति मार्क नहीं की है उन विद्यालयों पर कार्रवाई का निदेश दिया गया।

इसी प्रकार जिन विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति कम रही है या वे लगातार अनुपस्थित रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई का निदेश दिया।

 

*छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन में करें सुधार*

 

बैठक में पलाश कार्यक्रम के जरिये छात्र-छात्राओं के सीखने की क्षमता की समीक्षा में शब्दों को पढ़ने, पढ़ने की क्षमता, डिक्टेशन के बाद लिखने की क्षमता, संख्या को पहचानने की क्षमता, गणित की समस्याएं हल करने की क्षमता, पढ़ने की गति समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा में असंतोष व्यक्त किया गया और इन बिंदुओं पर प्रदर्शन में सुधार करने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किये जाने का निदेश दिया।

 

*आधार इनरोलमेंट/सुधार के लिए लगाएं कैम्प, अपार आईडी सृजित करें*

 

उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं के आधार और अपार आईडी के स्थिति की समीक्षा की और इनरोलमेंट हुए सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी जनरेट करने का निदेश दिया। साथ ही जिनका आधार नम्बर नहीं है या किसी प्रकार का सुधार करना है तो इसके लिए शिविर आयोजित करने का निदेश दिया गया। जुलाई माह तक सभी लंबित अपार आईडी जेनरेट करने का निदेश दिया।

सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के इनरोलमेंट के अनुसार मध्याह्न भोजन से आच्छादन का निदेश दिया गया। मध्याह्न भोजन की एस एम एस आधारित मोनिटरिंग भी सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

 

*बीपीओ को विद्यालय भ्रमण का निदेश*

सभी बीपीओ को निदेश दिया गया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण करें और आवश्यक रिपोर्टिंग करें। जहाँ शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम है तो सूचित करें।

 

विद्यालय में बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की गतिविधियों को भी संचालित करने का निदेश दिया गया

 

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सभी बीपीओ व अन्य उपस्थित थे ।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में पीजी की पढ़ाई बंद होना आदिवासी एवं वंचित समाज के छात्रों के भविष्य पर सीधा हमला : रामाधार पाठक*

पंचायत में आमसभा: ग्रामीणों को दी गई ‘हिट एंड रन’ मामलों और कानूनी सहायता की जानकारी

​आवास प्लस 2.0: प्राथमिकता सूची निर्माण हेतु लोहरदगा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

लोहरदगा में 10 दिवसीय ‘आम महोत्सव’ का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति और विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश

साइबर अपराधियों का दुस्साहस: मीटिंग के दौरान डीडीसी का व्हाट्सएप हैक, कई सीनियर अफसरों से मांगी रंगदारी

प्रशासन का महा-बुलडोजर एक्शन: शहीद चौक पर 20 एकड़ सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा; ढहाए गए घर और दुकानें

ट्रांसपोर्टिंग सड़क के समर्थन में ग्रामीणों का महाजुटान, झामुमो जिलाध्यक्ष ने दलालों को दी चेतावनी

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: लक्ष्मी डिजिटल एक्स-रे का हुआ भव्य उद्घाटन, अब एक्स-रे के लिए नहीं जाना पड़ेगा चतरा-हजारीबाग

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का नया ठिकाना:  इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ; थाना प्रभारी और जिप सदस्य प्रतिनिधि ने काटा फीता

अवैध बालू माफिया पर बड़ी चोट: सीओ और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, केस दर्ज

चोरों का तांडव: राशन दुकान और घर का ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, नगदी व जरूरी दस्तावेज

Leave a Comment