Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्धियों को साझा करते हुए सत्र 2026-27 में नामांकन प्रारंभ होने की घोषणा की

On: May 14, 2026 10:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
देश के नामी-गिरामी कंपनियों में युवाओं को पहुंचाने और रोजगार उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है आनेवाले समय में बेहतर परिणाम मिलेंगे – निदेशक अभिजीत कुमार
गुमला – गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में दिनांक 14 मई 2026 को कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का नेतृत्व गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के निदेशक  अभिजीत कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या  रेणुका यशस्वी ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी – अमित रंजन एवं संस्थान के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्राथमिक उद्देश्य वर्ष 2025-26 में छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट तथा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पाठ्यक्रमों, प्रवेश मानदंडों, संकाय क्रेडेंशियल्स और गुमला पॉलिटेक्निक द्वारा अपने छात्रों को प्रदान किए जाने वाले व्यापक शैक्षिक अनुभव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। इसमें विभिन्न छात्र सहायता सेवाओं, बुनियादी सुविधाओं और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी भी शामिल है जो छात्रों के समग्र विकास में योगदान करती हैं।
निदेशक  अभिजीत कुमार ने बताया कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विगत वर्षों में प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2025-26 में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, ऑटोमोबाइल एवं माइनिंग इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे Sobha Ltd., Cummins India Ltd., Gainwell Commosales Pvt. Ltd., Tata Passenger Electric mobility, Larsen & Toubro,  Apollo Tyres, CEAT Tyres, Wind World India Ltd., Yokohama India Pvt. Ltd., BAXY Ltd., Polyhose Ltd., JSW BPSL, Subros, Vishakha Group, Royal Enfield, Connectwell Industries Pvt. Ltd., Krishna Maruti Limited, Sharda Moters, Bajaj Auto Ltd., Anand Group of Companies, Victora Industries Pvt. Ltd., Imperial Auto, Motherson Automotive Technologies & Engineering (MATE), Shree Cement, K.P Reliable (India) Ltd., Aparna Construction, Caparo Maruti Ltd., Wipro एवं अन्य नामी कंपनियों में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी प्रशिक्षण, अनुभवी संकायों एवं उद्योगों से मजबूत संबंधों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है। सत्र 2026-27 में संस्थान में Civil Engineering (90 सीट), Electrical Engineering (90 सीट), Mechanical Engineering (90 सीट), Mining Engineering (30 सीट) एवं BCA (60 सीट) में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कार्यरत युवाओं के लिए Diploma for Working Professional कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल (30 सीट), इलेक्ट्रिकल (30 सीट) एवं माइनिंग इंजीनियरिंग (30 सीट) में विशेष पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 से संचालित किया जा रहा है, जिससे कार्यरत पेशेवर अपने तकनीकी ज्ञान एवं कौशल को और बेहतर बना सकें।
शासी निकाय की सदस्या  रेणुका यशस्वी ने कहा कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्रों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने कहा कि संस्थान निरंतर अपने पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण पद्धतियों को अद्यतन कर रहा है ताकि छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए निदेशक  अभिजीत कुमार एवं  रेणुका यशस्वी ने संस्थान की भावी योजनाओं, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, कैंपस प्लेसमेंट एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को दोहराया।
अंत में प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल एवं  प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी – अमित रंजन ने संयुक्त रूप से निदेशक श्री अभिजीत कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या श्रीमती रेणुका यशस्वी के प्रति संस्थान के विकास एवं संचालन में उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज झारखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। सत्र 2026-27 में नामांकन के इच्छुक छात्र कॉलेज कार्यालय से नामांकन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए कॉलेज परिसर अथवा आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होनहार छात्र की संदेहास्पद मौत; कुमार बॉयज हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव, वन नियर ऐप बनाकर बटोरी थीं सुर्खियां

महा-हादसा: प्रकाश होटल के पास खड़े तीन वाहनों से टकराया ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रेलर; दो की दबकर मौत, दो गंभीर

*गुमला की बेटी अंशु प्रिया जयसवाल सीए बनी परिजनों एवं लोगों ने की सराहना – रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने प्रमाण-पत्र सौंपा* * गुमला नॉट्रेडेम स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर कलकत्ता से सीए का कोर्स पूरी की*

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा धमाका; 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

देश की राजनीति में एंट्री मार चुका है कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड; अभियान के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक, खुद को बताया आनरेरी कॉकरोच

महा-तबादला; 36 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, कुमार सौरभ भुवानिया देवघर और मो० जावेद हुसैन बने खूँटी के नए उपायुक्त

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति बरामद; पइन में लावारिस हालत में मिली

झॉलीवुड के 35 वर्षों के इतिहास की सबसे भव्य नागपुरी फिल्म सहरिया 5 जून को होगी रिलीज; जल-जंगल-जमीन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सीधी चोट

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का महा-मंथन; डीसी और एसपी ने खाका किया तैयार

क्षेत्र बिजली संकट की आग में झुलसा: 42 डिग्री पारे के बीच एक घंटा बिजली, पूरा दिन गायब; कर्मचारियों का तोते जैसा रटा-रटाया जवाब

भारी वाहनों की नो-एंट्री टाइमिंग में बड़ा बदलाव; एसडीओ ने दी संशोधित आदेश को मंजूरी

पुलिस की बड़ी कामयाबी: आधी रात को खदेड़कर पकड़े गए दो शातिर चोर, चोरी की बजाज डिस्कवर बाइक बरामद

Leave a Comment