Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

On: May 12, 2026 7:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

​विश्व नर्स दिवस पर नर्सों को किया गया सम्मानित; डॉ. खेस ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की मेरुदंड

​लोहरदगा। विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल, हेसल बसारडीह में मंगलवार को मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विश्व नर्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस मेगा कैंप में लोहरदगा और रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जिसमें कुल 214 मरीजों का निशुल्क इलाज व परामर्श किया गया।शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की गहन जांच की। हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने 73, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने 33, और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके खेस व डॉ. सुनील प्रसाद ने 56 मरीजों की जांच की। इसके अलावा नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार (24 मरीज), दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव कुमार (14 मरीज) और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार अग्रवाल (12 मरीज) ने भी निशुल्क सेवाएं दीं। अस्पताल में 118 लैब टेस्ट, 18 एक्स-रे और 20 सिकल सेल एनीमिया की जांच भी मुफ्त की गई। स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ विश्व नर्स दिवस पर एक सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार खेस ने सभी एएनएम (ANM) को बुके और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की मेरुदंड होती हैं। चिकित्सक के परामर्श को सही मायने में लागू कर मरीज को स्वस्थ करने की पहली सीढ़ी नर्स ही हैं।” अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक और डॉ. अजीत अग्रवाल ने भी नर्सों के सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास भारती के देवेंद्र मंडल, आरएसएस के दीपक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर महतो सहित अस्पताल कर्मी मुकेश साहू, अरुण राम, वरुण सिंह, और नर्सिंग स्टाफ में अंशु कुमारी, सीमा उरांव, यशिका तिग्गा, निर्मला कुजूर व सावित्री तिर्की का मुख्य योगदान रहा। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व मरीज उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment