Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

On: May 12, 2026 2:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

​लोहरदगा: जिला पुलिस और लोहरदगा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच बेहतर सामंजस्य की दिशा में मंगलवार को एक अहम पहल हुई। चैंबर के अध्यक्ष रीतेश कुमार के नेतृत्व में लोहरदगा सर्राफा एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (SP) सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात की। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायियों ने जिले में अपनी सुरक्षा और हाल के दिनों में पड़ोसी जिलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

​”सॉफ्ट टारगेट” बन रहे आभूषण विक्रेता

​मुलाकात के दौरान सर्राफा व्यवसायियों ने एसपी को बताया कि स्वर्ण कारोबारी वर्तमान में अपराधियों के लिए “सॉफ्ट टारगेट” बन गए हैं। पड़ोसी जिलों में हो रही चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायी भयभीत हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि व्यवसाय को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस की सक्रियता अनिवार्य है।

​प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांगें:

​बैठक में पुलिस प्रशासन के समक्ष कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे गए, जिनमें शामिल हैं:

​नियमित पेट्रोलिंग: मिशन चौक से पावर चौक (भाया न्यू रोड) के बीच नियमित और विशेषकर संध्या कालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

​वाहन चेकिंग: छोटे-बड़े वाहनों के कागजातों की कड़ाई से जांच हो।

​पुलिस बल की तैनाती: गुदरी बाजार और महावीर चौक पर स्थायी पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाए।

​यातायात व्यवस्था: राणा चौक और महावीर चौक पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था हो।

​नशे पर लगाम: जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

​साइलेंसर से मुक्ति: बुलेट मोटरसाइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसर से होने वाले शोर और प्रदूषण पर कार्रवाई हो।

​आर्म्स लाइसेंस: आत्मरक्षा हेतु आर्म्स लाइसेंस की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

​एसपी का आश्वासन: “हर महीने होगी बैठक”

​पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौकों पर पुलिस की नियुक्ति और पेट्रोलिंग बढ़ाने की दिशा में जल्द काम शुरू होगा। एसपी ने व्यवसायियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “आप अपनी सुरक्षा के लिए मुझे कभी भी फोन कर सकते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने निर्णय लिया कि हर महीने व्यवसायियों के साथ एक समीक्षा बैठक की जाएगी।

​बैठक में ये रहे उपस्थित:

​इस महत्वपूर्ण चर्चा में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, चैंबर के संजय बर्म्मन, राजेश महतो, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, सचिव प्रवीण तमेड़ा, कोषाध्यक्ष शशांक बर्म्मन, नीरज खत्री, निखिल बर्म्मन और सुमित बर्म्मन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment