भंडरा । भंडरा में चल रहे सात दिवसीय ‘भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ के तीसरे दिन सोमवार अपराह्न 3:00 बजे ठाकुर जी की भव्य नगर भ्रमण शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार भगवान के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर हजारों भक्त निहाल हो गए और अक्षय पुण्य का लाभ अर्जित किया।कथा व्यास श्री गौरव कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में दोपहर 3 बजे ठाकुर परिसर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी को फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे, शंख-ध्वनि और “हरे राम हरे कृष्ण” के संकीर्तन के साथ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली। शोभा यात्रा ठाकुर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, थाना चौक, ब्लॉक रोड होते हुए पूरे भंडरा नगर का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने घरों के आगे रंगोली बनाकर, पुष्प वर्षा कर और आरती उतारकर ठाकुर जी का स्वागत किया। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी भक्ति भाव में लीन होकर “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारे लगाते चल रहे थे।शोभा यात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। स्वयंसेवकों ने भी भीड़ प्रबंधन में सहयोग किया। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह शरबत और शीतल जल की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई थी। आयोजन समिति ने बताया कि 08 मई से शुरू हुई भागवत कथा 14 मई तक चलेगी। कथा व्यास श्री गौरव कृष्ण शास्त्री जी द्वारा प्रतिदिन सायंकाल भागवत के मर्म का सुंदर विवेचन किया जा रहा है। सोमवार को शोभा यात्रा के बाद सायंकालीन कथा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

On: May 12, 2026 1:26 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1019023
Total views : 2798234