Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

On: May 11, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देर रात हुई कार्रवाई; गिद्धौर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर भेजे गए जेल

📍 पत्थलगड़ा (चतरा) | न्यूज़ स्केल लाइव

चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने मवेशी चोरों के खिलाफ एक त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से मवेशी (भैंसा) चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोरों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से चुराए गए दो भैंसे (काड़ा) भी सुरक्षित बरामद कर लिए हैं।

रात 11 बजे ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को गुप्त सूचना घटना 10 मई की रात करीब 11 बजे की है। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघानी के स्थानीय जागरूक ग्रामीणों ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि दो व्यक्ति मवेशी चोरी करके भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में सनहा (संख्या 21/2026) अंकित कर वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

Also Read:गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

रात्रि गश्ती दल ने सिंघानी पहुंचकर की गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्रि गश्ती पर निकले पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। पुलिस दल ने सिंघानी गांव पहुंचकर घेराबंदी की और मवेशी लेकर भाग रहे दो व्यक्तियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू मुण्डा पिता स्व. सोमा मुण्डा उर्फ कानड़े मुण्डा मीना यादव पिता स्व. सोमर यादव दोनों निवासीरू ग्राम मारंगी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा निवासी हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी, अन्य की तलाश जारी इस मामले में पत्थलगड़ा थाना में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा – 303(2) / 317(2) / 3(5) के तहत कांड संख्या 28/2026 दर्ज किया गया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को सोमवार को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी कर रही है। इस सफल पुलिस कार्रवाई में मुख्य रूप से पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुअनि विकास कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Also Read:नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment