Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

On: May 11, 2026 7:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: शहर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा लोहरदगा एसपी कोठी के समीप उस समय हुआ, जब रघुटोली की ओर से शहर की तरफ आ रही एक सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेडिंग से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई।दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। बताया जाता है कि कुड़ू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी आजसू नेता लाल गुड्डू नाथ शाहदेव और जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी के बेटे विराट शाहदेव अपने दोस्तों के साथ कुड़ू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार अहले सुबह टाटा सफारी कार से लोहरदगा जा रहा था. कार में लाल गुड्डू नाथ शाहदेव के दो बेटे विराट शाहदेव, सम्राट शाहदेव खालारी के प्रमोद कुमार सिंह उर्फ चंपा, कड़ाक के विकेश सिंह, पिस्का मोड़ के दीपेश्वर सिंह और लोहरदगा छतर बगिचा के उतम सिंह कर में सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच कर लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक आवास के पास डिवाइडर से टकराकर पेड़ से जा टकराई. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी युवक कार में फंस गए. 

पुलिस अधीक्षक आवास के सुरक्षाकर्मियों व राहगीरों ने लोहरदगा सदर थाना को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने राहत और बचाव करते हुए सभी को कार से निकलकर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खालारी निवासी प्रमोद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल कुड़ू के पंडरा निवासी विराट शाहदेव, सम्राट शाहदेव, कड़ाक के विकेश सिंह और लोहरदगा छतर बगिचा के उतम सिंह रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार जोरदार टक्कर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।दुर्घटना के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment