Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

काल बनी शनिवार की रात: भंडरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम!

On: May 11, 2026 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खड़े ट्रैक्टर को ठीक कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला; पलमी चौक पर स्कूटी सवार दो दोस्तों की गई जान, पुलिस ने की सुरक्षित ड्राइविंग की अपील

📍 भंडरा (लोहरदगा) | न्यूज़ स्केल लाइव

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के लिए शनिवार की रात बेहद मनहूस साबित हुई। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में तीन होनहार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इन हृदयविदारक घटनाओं के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और संबंधित गांवों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।

पहली घटना: बीच सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के कारण गई जान पहली दुर्घटना भंडरा-बेड़ो मुख्य मार्ग पर कुंदो गांव के समीप रात करीब 8 बजे घटी। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि एक ट्रैक्टर बीच सड़क पर खराब अवस्था में खड़ा था। चालक इंजन लेकर चला गया था और ट्रेलर वहीं सड़क पर छोड़ दिया था। अंधेरे के कारण सेन्हा (तोड़ार सरना टोली) निवासी 28 वर्षीय सुशील लोहरा (पिता- धनु लोहरा) वहां खड़े होकर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सुशील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इसे ट्रैक्टर चालक की बड़ी लापरवाही माना है।

दूसरी घटना: स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत दूसरी घटना भी उसी रात करीब 8 बजे भंडरा-सीसई रोड पर पलमी चौक के पास हुई। धनामुंजी गांव के रहने वाले दो मित्र— एतवा उरांव (23 वर्ष) और मनसहाय उरांव (24 वर्ष) अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एतवा उरांव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मनसहाय को रिम्स (रांची) रेफर किया गया था। दुखद रूप से रविवार सुबह इलाज के दौरान मनसहाय की भी मौत हो गई।

थाना प्रभारी की मार्मिक अपील: ‘सुरक्षा नियमों का करें पालन’ भंडरा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने आम जनता और युवाओं से विशेष अपील की है: सावधानी: यदि रात में वाहन खराब हो जाए, तो सड़क पर इंडिकेटर, रेडियम या लकड़ी का बैरियर अवश्य लगाएं ताकि दूर से आने वाले वाहनों को सचेत किया जा सके। रफ़्तार पर नियंत्रण: युवा अपनी बाइक की रफ्तार सीमित रखें। नशा मुक्त ड्राइविंग: शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं, क्योंकि यह न केवल आपके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित होता है।

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग इस दर्दनाक घटना के बाद आक्रोशित और शोकाकुल ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवारों के लिए तत्काल उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही फरार अज्ञात वाहन चालकों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी मांग उठाई गई है।

Also Read:खौफनाक वारदात: दूसरी शादी से भड़की 4 बच्चों की मां; आखिरी मुलाकात के बहाने बुलाकर प्रेमी देवर का काटा प्राइवेट पार्ट!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment