Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देश में सरकार ही लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है: विजय सिंह

On: May 10, 2026 11:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला- ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल गुमला के बैनर तले कचहरी स्थित हड़ताली वृक्ष के पास महिला नेत्री पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कैडर कन्वेंशन शहीदों के सपनों को हम पूरा करेंगे, देश के लिए मर मिटने वाले सभी शहीद अमर रहे नारे व संकल्प के साथ आयोजित की गई। कन्वेंशन के मुख्य वक्ता पार्टी के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि देश में सरकार ही लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था भी निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल है। एसआईआर के नाम पर लगातार आम आदमी से वोट देने का अधिकार को छीना जा रहा है जो संवैधानिक अधिकार का सीधे तौर पर हनन है। कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी यह देखने के लिए मिला है। श्री सिंह ने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गुमला जिला में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है, वहीं गरीबों व आम लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री सिंह ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से वीर  बिरसा मुंडा के शहादत दिवस 9 जून 2026 को रांची में आयोजित संकल्प कार्यक्रम तथा सिद्धू-कान्हू के शहादत दिवस 30 जून 2026 को रांची पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब में आयोजित रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की सफलता के लिए अभी से ही युद्धस्तर पर लगने की अपील की है। कन्वेंशन में जिले के सभी प्रखंड प्रभारी तथा तबकाई संगठनों के प्रभारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र में पार्टी की स्थिति व जन समस्याओं की रिपोर्ट विस्तार से रखी गई। महिला नेत्री पुष्पा उरांव ने कहा कि जिले में स्कूली बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, महिला सहयोग से जिले में महिला आंदोलन शुरू करने की भी बात श्रीमती उरांव ने कही है। बैठक में गुमला जिला स्थापना दिवस के अवसर पर घोषित रैली कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 18 मई 2026 को जिला मुख्यालय गुमला में संकल्प सभा करने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। वहीं 9 जून को राज्य स्तरीय संकल्प कार्यक्रम में जिले से भागीदारी सुनिश्चित करने, 30 जून को रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से करने तथा जिले में जन समस्या संग्रह के लिए 21 मई 2026 को घाघरा प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन कर जन समस्या संग्रह तथा सांगठनिक मजबूती के लिए अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में आदित्य सिंह, सरफुद्दीन अंसारी, शिवप्रसाद साहू, बंधु उरांव, जीवन भगत, सीताराम उरांव, रीमिस कुजूर, कहरु मुंडा, बसंत बड़ाईक, बादल सिं, सुखराम पहान, सहदेव साहू, हुक्मा साहू, कैलाश सिंह, भीमसेंट सुरीन, रेंगटू सिंह, सहदेव बड़ाईक, लेवनार्ड खलखो, ईसमाइल मिंज, लॉरेंसिया मिंज, हेमलता तिग्गा, लक्ष्मी देवी, सुचिता उरांव, बंधनी लकड़ा, बीना उरांव, विमला देवी, निर्मला होरो, तारा खड़िया समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment