Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य भक्ति जागरण के साथ विशाल काँवर यात्रा जाएगी घाघरा देवाकी 24 जुलाई को, देवाकी बाबाधाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए सुल्तानगंज से गंगा जल की होगी व्यवस्था : सुनील अग्रवाल

On: July 22, 2023 8:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में करेंगे जलार्पण

अनिता कुमारी लोहरदगा। श्रावण मास के तीसरी सोमवारी पर काँवरिया संघ, बरवाटोली, लोहरदगा के द्वारा भव्य भक्ति जागरण के साथ देवाकी बाबा धाम मंदिर, घाघरा में जलार्पण के लिए विशाल काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में शामिल शिवभक्तों की टोली लोहरदगा से 30 किमी पैदल यात्रा कर घाघरा देवाकी बाबाधाम में स्थित भगवान शिव पर जलार्पण करेंगे। काँवर यात्रा में लगभग 1500 स्व ज्यादा शिवभक्त शामिल होंगे। इस निमित शनिवार को अग्रसेन भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आयोजको ने बताया कि इस काँवर यात्रा में सभी लोहरदगा वासियो को सादर आमंत्रित किया गया हैं। यह कांवर यात्रा मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर बरवाटोली से सोमवार 24 जुलाई 2023 को प्रातः 7.00 बजे से प्रारंभ होगी। जिसका उद्घाटन उपायुक्त डा० बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर. रामकुमार, डीएफओ अरविंद कुमार, एस.डी.ओ. अरविंद कुमार लाल, वरीय पुलिस उपाधीक्षक अभियान दीपक पांडेय, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद आदि संयुक्त
रूप से करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गौरव आर.पी. अग्रवाल होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि अजातशत्रु, अमन सिंह, सन्नी सिंह, राजीव रंजन, विजय प्रजापति, सन्नी यादव, रोहित साहू, संतोष लकड़ा होंगे। काँवर यात्रा के लिए निमंत्रण पत्र भी लोगो को भेजने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर लिया गया है। वही कांवर यात्रियों के लिए सुल्तानगंज से गंगा जल की व्यवस्था किया जा रहा है। इस निमित गुरुवार की रात को शिवभक्तों की टोली सुल्तानगंज के लिए रवाना हुई थी। एक पिकअप व दो कार में कुल 13 लोग रवाना हुए हैं। शिवभक्त अपने साथ पानी पंप और दो हजार लीटर का टँकी और 20 लीटर वाला 25 पीस जार ले गए हैं। रवानगी से पूर्व माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की गई और शिवभक्तों के वाहनों को भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया गया था। रवाना होने वाले शिवभक्तों में सुनील अग्रवाल, संतोष महतो, नवीन सोनी, अनुप अग्रवाल, दीपक कुमार महतो, जगेशर साहू राहुल मेहता, टिंकू कुशवाह, दाता सिंह, संजय वर्मा, प्रमोद प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, दीपक कुमार शामिल है। काँवरिया संघ बरवाटोली के आजीवन संरक्षक समाजसेवी सुनील अग्रवाल ने बताया कि कांवरियों के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था मंदिर परिसर में ही किया जाना है। इसको लेकर आज हमलोग सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं। काँवर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान कमिटी रखेगी। मौके पर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल (लड्डू), कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल (निखिल), उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष रोहित साहू, विहिप के विशेष संपर्क प्रमुख सह केंद्रीय महावीर मंडल के वरीय उपाध्यक्ष चंदन गोयल, प्रचार मंत्री पीयूष अग्रवाल, सम्भव तमेड़ा, दिव्यांशु तमेड़ा, कौशल मेहता, यात्रा प्रभारी राम सिंह, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र प्रताप देव, राहुल साहु, अमित यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment