Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंचल अमीन के पक्षपातपूर्ण रवैए से दो गांव के बीच सीमा-विवाद की स्थिति उत्पन्न

On: July 19, 2023 8:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड अंचल में पदस्थापित अमीन किसुन राम की एकपक्षीय पक्षपात पूर्ण रवैए से दो जीवन के बीच सीमा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार धनगावां के अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा प्रभारी अंचल अधिकारी मयूरहंड को लिखित आवेदन देकर मंझौली खुर्द के शालिग्राम राणा, कामेश्वर राणा वगैरह द्वारा भू-दान में मिली जमीन पर गृह निर्माण करने की शिकायत की गई थी। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी साकेत कुमार सिंहा ने अंचल अमीन को विवाद के निपटारे के लिए विवादित भूमि की मापी का आदेश दिया था और 12जुलाई को दोनों पक्षों और मुखिया अशोक कुमार भुइयां की उपस्थिति में मापी की गई।इसमें शालिग्राम राणा वगैरह के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में भूमि अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया, साथ ही अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा निर्मित मकान भी आम रास्ते में बने होने की बात अंचल अमीन द्वारा बताई गई। जिसपर अनुसूचित जाति के लोगों ने की गई मापी से असहमति व्यक्त की। पुनः19 जुलाई को अमीन द्वारा शालिग्राम राणा वगैरह को एकपक्षीय मापी की सूचना देकर विवादित भूमि की माप करने पहुंचे तो अनुसूचित जाति के लोगों ने मुखिया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। अमीन द्वारा बताया गया कि हम शालिग्राम राणा वगैरह द्वारा केवाला नंबर 3231,वर्ष 2006 से प्राप्त खाता नंबर-4 प्लॉट नं 58,कुल रकबा 18 डी,मधे1.5 डी, जिसकी चौहदी उत्तर रास्ता, दक्षिण बनवारी सिंह, पूरब पेमा सिंह (पेमल राणा) और पश्चिम हुलास बढ़ई, जिसके लिए अंचल में आवेदन दिया गया है की माप करने आए हैं। जानकी माप की जाने लगी तो विवादित भूमि की चौहदी उत्तर झनकू भुइया, दक्षिण रोड, पूरब झनकू भुइया और पश्चिम टनकू भुइया निकला। ऐसे में अमीन द्वारा तीन बार मापी करने पर अलग-अलग निष्कर्ष दिया गय। मापी की गई भूमिसे दोनों गांव के ग्रामीणों के बीच गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जो कभी भी विस्फोटक रूप लेकर कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकती है। मुखिया ने अमीन द्वारा विवादास्पद और पक्षपातपूर्ण मापी किए जाने पर असंतोष और नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अंचल अधिकारी से विवादास्पद भूमि की  निष्पक्ष मापी की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment