न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत सचिवालय में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी, मुखिया कंचन देवी, उप प्रमुख संगीता कुमारी व पंसस बसंती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत नावाडीह पंचायत का चयन स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए हुआ है। जिसमें घरेलू सरंक्षण, ग्रामीण, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का कार्य किया जाएगा। सर्वेक्षण तीन चरणों में किया जाएगा। मुखिया ने कहा कि पंचायत स्वच्छ रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। इससे पूर्व भी नावाडीह पंचायत को स्वच्छ मुक्त घोषित किया गया है। इसी को लेकर बीडीओ ने उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुवे कई दिशा निर्देश दिए हैं। शिविर में प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी, जय कुमार दांगी, संतोष प्रसाद ठाकुर, जितेन्द्र चौधरी, सोमनाथ महतो, संजीव कुमार सिंह, एएनएम सरिता कुमारी, राखी कुमारी, रीना कुमारी, नमिता कुमारी समेत कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, विद्यालयों के सचिव, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता सर्वे को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

By newsscale
On: July 19, 2023 8:05 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 831385
Total views : 2540950