Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सदर अस्पताल के उपकरण खरीद में बरती गई अनियमितता, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश 

On: June 27, 2023 8:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता                                        चतरा। सीएसआर मद की राशि से सदर अस्पताल चतरा में उपकरण खरीददारी में भारी अनियमीतता बरती गई है। उपायुक्त को मिली सूचना के अनुसार सामग्री खरीद में गुणवत्ता का ध्यान में नहीं रखकर मोटी कमीशन के लिए सदर अस्पताल के अधिकारियों ने निम्न स्तर के सामान की खरीददारी की है। सूचना पर संज्ञान लेते हुवे डीसी अबू इमरान ने जिला परिवहन पदाधिकारी सह गोपनीय पदाधिकारी संतोष कुमार को भेजकर मामले की जांच का निर्देश दिया। आदेश के आलोक में गोपनीय पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर भंडार पंजी की गहनता पूर्वक जांच किया। जांच के क्रम में उन्होंने पाया कि सीएसआर मद से खरीदे गए 100 डस्टबिन जिसमें किसी कंपनी का मार्का नहीं है अर्थात राशि बंदरबांट के लिए उच्च गुणवत्ता से समझौता कर निम्न गुणवत्ता का सामान खरीदा गया। इसी प्रकार जांच में लाखों रुपए की लागत से खरीदे गए अस्पताल क्लीनिंग मशीन, माइक्रोस्कॉप और ओटी स्क्रब मशीन सहित अन्य उपकरण निम्न क्वालिटी के हैं। साथ ही उपयोग के अभाव में भंडार में धूल फांक रहे हैं। इतना ही नहीं लाखो रुपए की लागत से 20 हजार की संख्या में खरीदे गए वन टाइम यूजेज बेडशीट जो मरीजों के बेड पर ना बिछाकर भंडार की आलमारी की शोभा बढ़ा रहा है। ऐसे में अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बगैर बेडशीट के ही बेड पर सुला दिया जा रहा है। गोपनीय पदाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीसी को समर्पित करूंगा। उन्होंने कहा कि सामग्री खरीद में अनियमितता बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध विभागीय कारवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment