*व्यवहार न्यायालय परिसर में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम*
———————
*लोहरदगा।*
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर आज जिला व्यवहार न्यायालय लोहरदगा परिसर स्वीप कोषांग लोहरदगा की ओर से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम निर्वाचन में सभी लोगों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के द्वारा लोगों को शपथ दिलाकर एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मियों एवं पीएलवी को अपने आसपास रहने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु जागरूक करने का अनुरोध किया गया।
सभी उपस्थित पदाधिकारी स्वीप कोषांग के द्वारा चलाये गए हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल हुए। साथ ही सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली गयी।
इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजकमल मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम स्वयंभू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरजा कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के के मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन-2 रोहित कुमार, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम क्लास जे एस कुजूर, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत स्वीप कोषांग के कृष्ण कुमार गुप्ता, कालीचरण उरांव, जफर कमल, मेराज अंसारी, मुज्जफर आलम , इम्तियाज खान सहित स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।
——————
#SveepActivity
#हेल्पलाइन एवं जनशिकायत कोषांग का टॉल फ्री नम्बर : 9065383329




















Total Users : 1218255
Total views : 3064929