Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर में घुसकर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार, तीन को भेजा गया जेल

On: February 3, 2026 3:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के कढ़नी गांव में पिछले सप्ताह घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। यह कार्रवाई अनिल उरांव के नेतृत्व में रविवार देर रात चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने कढ़नी गांव से रामदेव ठाकुर सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया गया कि दो आरोपियों को देर रात खलारी क्षेत्र से भी दबोचा गया। जानकारी के अनुसार बच्चों की आपसी कहासुनी के बाद आरोपियों ने भुक्तभोगी मनोज मिस्त्री के घर में रात के समय घुसकर दुर्व्यवहार करते हुए हिंसक घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद भुक्तभोगी द्वारा थाना में लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। वहीं घटना से भयभीत भुक्तभोगी रीना देवी ने त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल कर आत्मदाह की चेतावनी भी प्रशासनिक अधिकारियों को दी थी। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित पक्ष ने संतोष व्यक्त किया है और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

इश्क, साजिश और खून: भरोसे की रात में रची गई खौफनाक हत्या

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

Leave a Comment