Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

On: January 19, 2026 10:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलबल मेला ड्यूटी से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हुए आईआरबी के जवान अनिल रजक का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव करानी पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान “भारत माता की जय” और “अनिल कुमार अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

पांडेपुरा गेंजना मोड़ से उनकी भव्य शव यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग शामिल हुए। शव यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, लोग सड़क किनारे खड़े होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते रहे और सलामी अर्पित करते रहे। परिजनों के करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम थी। अनिल रजक गिद्धौर थाना से बलबल मेला में तैनात थे। ड्यूटी से घर लौटने के क्रम में सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। उनके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। अस्पताल में जवान बेटे का शव देखते ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। गांव करानी में स्थानीय घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंत्येष्टि के समय आईआरबी के वरीय पदाधिकारी, प्रभात कुमार (हंटरगंज थाना प्रभारी), सुनील दुबे सहित आईआरबी एवं जिला बल के जवानों ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। शहीद जवान की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

*नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मटेरियल सेल का किया निरीक्षण*

*चुनावी मैदान में जो जितना मेहनत करेगा विजय द्वार उतना नजदीक भाजपा समर्पित उम्मीदवार शकुंतला उरांव को विजय द्वार तक ले जाना कार्यकर्ताओं का काम – रघुवर दास*

लोहरदगा में निर्दलीय प्रत्याशी पावन एक्का का शक्ति प्रदर्शन: 350 बाइकों के साथ उमड़ा जनसैलाब, ‘छड़ी छाप’ से बदलेंगे जिले की सूरत

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

6 बच्चों की मां बनी सीमा हैदर, सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

शादी के चार दिन बाद छोड़ा साथ: नवविवाहिता ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

Leave a Comment