Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

21 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

On: January 10, 2026 11:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के छोटकी जोरी गांव से एक 21 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बीते 5 जनवरी से लापता है। लापता युवक वीरेंद्र यादव पिता कहेश यादव है। परिजनों के अनुसार वीरेंद्र के लापता होने के बाद से सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि वीरेंद्र जोरी बाजार गया था, जहां कुछ लोगों ने उसे देखा था। इसके बाद से वह अचानक गायब हो गया। इस संबंध में जितेंद्र यादव ने जोरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस प्रशासन और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को वीरेंद्र यादव कहीं भी दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा उसके परिजनों को सूचित करें, ताकि युवक को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment