Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: विकास, प्रशासन, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े दर्जनों अहम फैसलों पर मुहर

On: January 10, 2026 12:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 09 जनवरी 2026 को आयोजित झारखण्ड मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, आधारभूत संरचना, प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, सुरक्षा और वित्त से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में सड़क और पुल निर्माण को लेकर बड़े फैसले लिए गए। पलामू जिले में डालटनगंज–राजहरा रेलखंड के बीच आरओबी निर्माण के लिए 101.38 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई, जिसमें राज्यांश की राशि भी शामिल है। वहीं, जैना मोड़ से फुसरो तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 157.89 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। चतरा, बोकारो और अन्य जिलों में भी सड़कों के चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण से जुड़ी योजनाओं को हरी झंडी दी गई।

जल संसाधन और सिंचाई क्षेत्र में गोड्डा जिले की सैदापुर वीयर योजना के लिए 38.73 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग की निविदा प्रक्रिया और कोषागार नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय तथा पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय के संचालन और पदों के पुनर्गठन/सृजन को स्वीकृति दी गई। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के लिए नई नियमावली 2026 के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

कर्मचारियों और पेंशन मामलों में कई अहम निर्णय लिए गए। विभिन्न न्यायालयों के आदेशों के आलोक में सेवानिवृत्त कर्मियों की दैनिक वेतनभोगी अवधि को जोड़ते हुए पेंशन लाभ देने, सेवा नियमितीकरण और विभागीय संकल्पों में संशोधन को स्वीकृति दी गई। वहीं, कुछ मामलों में विभागीय दंड को यथावत रखने का निर्णय भी लिया गया।

स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत नारी अदालत योजना के कार्यान्वयन, राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन तथा कम्बल एवं वस्त्र वितरण योजना के गुणधर्म में बदलाव को मंजूरी दी गई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर की वरीय रेजिडेंट डॉ. रागिनी सिंह की सेवा से बर्खास्तगी आदेश को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में निरस्त करने की स्वीकृति भी दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 134 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई, जिसके तहत 606 पुलिस थानों में 8854 कैमरे लगाए जाएंगे।

इसके अलावा,

  • झारखण्ड जीएसटी अधिनियम में संशोधन,

  • डेयरी प्लांट की स्थापना और अवधि विस्तार,

  • द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी की स्वीकृति,

  • झारखण्ड विधान सभा के बजट सत्र (18 फरवरी से 19 मार्च 2026) के आह्वान,

  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में भागीदारी,

  • डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमावली में संशोधन
    जैसे प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई।

मंत्रिपरिषद के इन निर्णयों को राज्य के विकास, सुशासन और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment