Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

On: January 4, 2026 11:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत श्री गुरु सिंह सभा केदली कला गुरुद्वारा में सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359वां प्रकाश उत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में मुख्य दीवान सजाया गया, जहां शब्द कीर्तन, अरदास और गुरुवाणी के मधुर गायन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रकाश उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, मुखिया अशोक यादव और उपाध्यक्ष वकील खान उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पटना साहिब से पधारे धर्म प्रचारक श्री हरविंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, बलिदान और सिख धर्म की गौरवशाली परंपरा की जानकारी दी। उन्होंने संगत से गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने, आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। वहीं तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से आए भाई हरभजन सिंह, ज्ञानी दयाल सिंह, विक्की सिंह, ताजेंद्र कौर तथा स्थानीय बच्चों द्वारा प्रस्तुत गुरुवाणी कीर्तन से संगत निहाल होती रही। “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयघोष से पूरा गुरुद्वारा गूंजता रहा। प्रकाश उत्सव में पंजाब, दिल्ली, पटना, सासाराम, गया, रांची, हजारीबाग, कोलकाता, धनबाद, जमशेदपुर, कानपुर सहित कई स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत शामिल हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार बलजीत सिंह, सचिव नंदकिशोर सिंह, उपप्रधान समरजीत सिंह, उपसचिव तखत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, सतपाल सिंह, मोहित सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, बाबा दीप सिंह सेवा समिति एवं माता गुजरी सेवा समिति के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment