Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

NSUI की संगठनात्मक बैठक में छात्र आक्रोश मार्च का ऐलान, 10 जनवरी को राजभवन घेराव

On: January 3, 2026 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छात्रवृत्ति में भारी कटौती का आरोप

लोहरदगा: लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में NSUI के बैनर तले जिलाध्यक्ष मनौव्वर आलम के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में NSUI के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह एवं झारखंड NSUI के प्रदेश अध्यक्ष  विनय उरांव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद दानिश अली तथा सेवा दल लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष निखिल उरांव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 10 जनवरी को मोराबादी मैदान से लोकभवन (राजभवन) तक छात्र आक्रोश मार्च निकालने एवं राजभवन घेराव करने का निर्णय लिया गया। यह आंदोलन झारखंड के लगभग 4.30 लाख छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति अधिकार की मांग को लेकर किया जाएगा।


बैठक में आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत OBC छात्रवृत्ति हिस्सेदारी की राशि झारखंड सरकार को लगातार कम दी जा रही है, जिससे राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में है।
आंकड़ों के अनुसार—
• वर्ष 2023–24 में 271 करोड़ रुपये की मांग के विरुद्ध मात्र 71 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
• वर्ष 2024–25 में 253 करोड़ रुपये की मांग पर केवल 33 करोड़ रुपये मिले।
• वर्ष 2025–26 में 370 करोड़ रुपये की मांग के मुकाबले सिर्फ 13 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए।

नेताओं के बयान
NSUI के राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह ने कहा, “झारखंड के छात्र-छात्राओं के साथ केंद्र सरकार अन्याय कर रही है। छात्रवृत्ति की राशि रोककर लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। NSUI इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment