Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आरोग्य वन पार्क पर नववर्ष का सैलाब, बिहार-झारखंड के पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध; वुड हाउस आकर्षण का केंद्र, कड़ाके की ठंड में भी उमड़ी भीड़

On: January 2, 2026 2:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में विश्व विख्यात पर्यटन स्थल मां कौलेश्वरी मंदिर की तलहटी पर स्थित हटवरिया गांव का आरोग्य वन पार्क नए साल में सैलानियों की पहली पसंद बनकर उभरा। कड़ाके की ठंड के बावजूद वर्ष 2026 के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कौलेश्वरी वन आरोग्य पार्क पहुंचे। पार्क में चतरा जिले के अलावा सीमावर्ती राज्य बिहार से भी सैलानी पहुंचे और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच भरपूर आनंद लिया। कहीं युवा जोड़े सेल्फी लेते नजर आए तो कहीं बच्चे हरी घास पर खेलते दिखे। बच्चों में झूले खासा आकर्षण का केंद्र बने रहे, जहां वे तस्वीरें खिंचवाने में मगन दिखाई दिए। भीड़ को नियंत्रित रखने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट रही। नए साल की शुरुआत में ही वन विभाग द्वारा निर्मित वुड हाउस सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी से आई काजल कुमारी ने बताया कि वह मां कौलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आई थीं। इसी दौरान उन्होंने वन विभाग द्वारा विकसित इस पार्क को देखा, जिसकी आंतरिक सुंदरता उन्हें काफी पसंद आई। उन्होंने कहा कि यहां पेड़-पौधों की कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलीं, जो अन्य स्थानों पर कम ही नजर आती हैं। वहीं, जोरी से अपनी छोटी बच्चियों के साथ आई पूजा ने बताया कि पार्क में आकर उनका मन खुश हो गया और बच्चों को भी यह स्थान काफी पसंद आया। वन विभाग के प्रभारी वनपाल पवन कुमार ने बताया कि नए साल को खास बनाने के लिए आसपास के प्रखंडों के साथ-साथ सीमांत राज्य बिहार से भी हजारों सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 20 पुलिसकर्मी और 20 वन विभाग के कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी, जिसका नेतृत्व सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार प्रसाद कर रहे थे। करीब 60 एकड़ क्षेत्र में फैला यह वन आरोग्य पार्क चारों ओर हरियाली, जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित यह पार्क प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, जहां पूरे परिवार के साथ सैलानी पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment