कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी केंद्र में सोमवार को कृषक मित्रों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कृषक मित्रों ने रवि फसल में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड प्रमुख को एक आवेदन सौंपा। आवेदन में कहा गया कि पिछले एक वर्ष से चतरा कृषि विभाग द्वारा किसानों को खरीफ व रवि फसल से संबंधित लाभ, कीटनाशक सहित अन्य सामग्री एटीएम एवं बीटीएम के माध्यम से सही ढंग से नहीं दी जा रही है। साथ ही कृषक मित्रों के साथ नियमित मासिक बैठक भी नहीं की जा रही है। कृषक मित्रों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले चना, गेहूं, धान सहित अन्य बीज व दवाइयां कृषि तकनीकी केंद्र में रखने के बजाय निजी मकानों में रखी जाती हैं, जहां से एटीएम व बीटीएम द्वारा कथित रूप से बंदरबांट की जाती है। सभी कृषक मित्रों ने प्रखंड प्रमुख, बीडीओ एवं जिला प्रशासन से मांग की कि कृषि तकनीकी केंद्र को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। साथ ही एटीएम जयंत कुमार एवं बीटीएम इंद्रजीत शेखर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कुंदा से हटाने की मांग भी की गई। कृषक मित्रों ने कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कृषक मित्रों की बैठक, कृषि विभाग पर अनियमितता का आरोप

On: December 31, 2025 12:59 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1122976
Total views : 2942660