रिपोर्ट: News Scale LIVE – ब्यूरो पारस कुमार इंद्र गुरु
*लोहरदगा में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन*
लोहरदगा कल्चरल सोसाइटी के तत्वावधान में शहर में एक भावनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम *”एक शाम शहीदों के नाम”* का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देश के वीर शहीदों को समर्पित है, जिसमें साहित्य, संगीत और ग़ज़ल के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

-उद्घाटनकर्ता डॉ. कुमार ताराचंद, उपायुक्त, लोहरदगा।
मुख्य अतिथि सादिक अनवर रिज़वी, पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा,
कार्यक्रम स्थल होटल रॉयल गैलेक्सी, न्यू रोड, लोहरदगा।
कार्यक्रम समय 14 दिसंबर 2025, रात्रि 8 बजे से।
*कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिष्ठित कलाकार:*
1. अनवर कमाल (बहराइन)
2. संतोष (पटना)
3. परवेज़ रहमानी (लोहरदगा)
4. रिज़वान असदकी (गुमला)
5. रामचंद्र गिरी (लोहरदगा)
6. सरफराज़ कुरैशी (गुमला)
7. फ़िराज़ राही (लोहरदगा)
8. राधिका गुप्ता (दिल्ली)
9. बंदना सिद्धार्थ (दिल्ली)
10. दिलशाद नज़्मी (जमशेदपुर)
यह आयोजन शहीदों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी में देशभक्ति, सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक चेतना को प्रगाढ़ करने के लिए किया जा रहा है। शायरी, ग़ज़ल और काव्य पाठ के माध्यम से शहीदों के साहस, त्याग और देशप्रेम को शब्दों में पिरोया जाएगा।
*आयोजकों की अपील:*
लोहरदगा और आसपास के लोगों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाएं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करे।
आयोजक
लोहरदगा कल्चरल सोसाइटी




















Total Users : 789521
Total views : 2484537